उत्तराखंडराजनीति

भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संगम बनी संत रविदास कलश वंदन यात्रा

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर देहरादून पहुंची कलश वंदन यात्रा, भव्य स्वागत

देहरादून, 31 जुलाई 2026। समाज सुधारक संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कलश वंदन यात्रा शुक्रवार को देहरादून महानगर पहुंची। रिस्पना पुल, धर्मपुर से प्रारंभ हुई यात्रा का विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा एवं भव्य स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। यात्रा का समापन डीएल रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर में कलश स्थापना के साथ हुआ।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवानपुर से प्रदेश के सभी जिलों के लिए कलश वंदन यात्रा को रवाना किया था। उसी क्रम में यह यात्रा आज देहरादून पहुंची।

रिस्पना पुल, धर्मपुर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं खजान दास, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर तथा देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने कलश पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा रथ के माध्यम से विभिन्न मार्गों से होते हुए डीएल रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज में समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने समाज को जाति-पांति के भेदभाव से ऊपर उठकर एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने महापुरुषों के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वाराणसी स्थित संत रविदास महाराज की जन्मस्थली से प्रारंभ हुई यह कलश यात्रा उत्तराखंड में भगवानपुर से शुरू होकर प्रदेश के सभी जिलों में पहुंच रही है। आगामी चरण में यह यात्रा विभिन्न मंडलों तक जाएगी, जहां संत रविदास महाराज के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस पावन यात्रा में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा समाज में नई चेतना का संचार करेगी तथा सभी वर्गों को समरसता, भाईचारे और सामाजिक एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगी।

यात्रा के संचालन में यात्रा टोली संयोजक ओम कक्कड़, जगदीश सेमवाल, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र घेल एवं कुलदीप पंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री कुलदीप बुटोला, अभिषेक शाही, अशोक वर्मा, ज्योति कोटिया, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, मोहित शर्मा, संध्या थापा, रितु मित्र, मोतीराम सुमन, यासमीन आलम, मंडल अध्यक्ष राजेश बड़ोनी, आशीष शर्मा, सुमित पांडे, राहुल लारा, अवधेश तिवारी, अंकुर जैन सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button